खिलचीपुर में घर के पोर्च से दो बाइक चोरी: तेज बारिश के कारण CCTV में स्पष्ट तस्वीर कैद नहीं हो सकी – rajgarh (MP) News

खिलचीपुर में घर के पोर्च से दो बाइक चोरी:  तेज बारिश के कारण CCTV में स्पष्ट तस्वीर कैद नहीं हो सकी – rajgarh (MP) News



राजगढ़ जिले के खिलचीपुर नगर में बुधवार देर रात जनपद कार्यालय के पास रहने वाले डॉ. विशाल सोनी के घर का चोरों ने ताला तोड़ दिया। इसके बाद बदमाश पोर्च में खड़ी दो बाइक ले गए। घटना के बाद पड़ोसी के CCTV कैमरे में वारदात तो कैद हुई, लेकिन रात में बारिश हो

.

डॉ. सोनी ने बताया कि उन्होंने रात में बाइक घर के बाहर खड़ी कर गेट बंद किया था। सुबह उठने पर दोनों बाइक गायब मिलीं। फुटेज देखने पर पता चला कि करीब 3:30 बजे दो युवक एक बाइक को पैदल दौड़ाते और दूसरा पीछे चलता दिख रहा है।

गुरुवार सुबह पीड़ित डॉक्टर ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।



Source link