राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश करने के साथ एक अहम लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है। संघ का मकसद है कि हर घर में पूर्ण गणवेश के साथ स्वयंसेवक हो।
.
यह बात शाजापुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वास्तु भंडार के उद्घाटन समारोह में मध्य भारत क्षेत्र के पर्यावरण प्रमुख और प्रचारक धीर सिंह पवैया ने कही।
उन्होंने बताया कि इस विजयादशमी संघ के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। संघ का प्रयास है कि प्रत्येक स्वयंसेवक तक गणवेश उपलब्ध हो। इससे विजयादशमी पर निकलने वाला पथ संचलन गुणवत्तापूर्ण हो सकेगा।
धीर सिंह ने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से समाज आज आगे बढ़ रहा है। भारत माता परम वैभव पर विराजमान हो, इसके लिए संघ के कार्यकर्ता रात-दिन समाज में काम कर रहे हैं।
इस वर्ष के विजयादशमी पथ संचलन के लिए उन्होंने समाजजन और सर्व सज्जन शक्ति से भी कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। संघ का प्रयास है कि शताब्दी वर्ष के इस अहम अवसर पर अधिक से अधिक लोग जुड़ें और संगठन का विस्तार हो।