साहू समाज: फरवरी में होगा मां कर्मा मंगल भवन का भूमिपूजन

साहू समाज: फरवरी में होगा मां कर्मा मंगल भवन का भूमिपूजन


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

बैतूल5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मां कर्मा साहू समाज समिति के मंगल भवन का भूमिपूजन फरवरी में होगा। शनिवार को मां कर्मा मंदिर में समिति के सदस्यों ने सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। समिति अध्यक्ष श्रीराम दियावार ने बताया कि फरवरी में बसंत पंचमी पर मां कर्मा मंगल भवन का भूमि पूजन हाेगा। समिति के पदाधिकारियों ने सामूहिक विवाह पर चर्चा कर अनावश्यक खर्च से समाज को बचाने और समाज के विकास उत्थान पर चर्चा की। महासचिव दिनकर साहू ने बताया पदाधिकारियों ने मार्च में युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया। बैठक में मूलचंद दाने, केएल दियावार, बालाराम कोल्हे, शिवदयाल कोल्हे, केएल चौधरी, देवेंद्र साहू, वीरेंद्र साहू, डीपी साहू उपस्थित थे।



Source link