Jabalpur Weather: रिमझिम बारिश ने बदला जबलपुर का मौसम, बरगी डैम से छलका पानी, जिला प्रशासन अलर्ट

Jabalpur Weather: रिमझिम बारिश ने बदला जबलपुर का मौसम, बरगी डैम से छलका पानी, जिला प्रशासन अलर्ट


Last Updated:

Jabalpur Weather Update Today: जबलपुर में पिछले 48 घंटे से रिमझिम बारिश का दौर जारी है, जिससे नर्मदा नदी ऊफान पर आ गई है. बरगी डैम के 15 गेट सवा मीटर तक खोल दिए गए हैं.

हाइलाइट्स

  • 15 गेट सवा मीटर तक खोल दिए गए
  • अब तक 30 इंच से ज्यादा बारिश
  • नर्मदा की लहरों संग सावन की बौछार
जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर में बीते 48 घंटे से रिमझिम बारिश का दौर जारी है. जहां जिले में सावन की झड़ी लगी हुई है. पिछले 24 घंटे में 1 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है. वहीं अब तक मानसून सीजन की बारिश का आंकड़ा 30 इंच के नजदीक पहुंच गया है. जिले में हो रही बारिश के कारण नर्मदा ऊफान पर आ गई है.

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार के दिन रिकॉर्ड तोड़ पारा नीचे गिरा. जहां अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा. जिले में दक्षिण-पश्चिमी हवाएं 4 से 5 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही है. लिहाजा जिले में इसी तरह मौसम बना रहने की संभावना हैं. हल्की बारिश लगातार जारी रहेगी. जहां सावन की झड़ी देखने को मिलेगी.

बरगी डैम के 15 गेट, सवा मीटर तक खुले
जबलपुर ही नहीं बल्कि महाकौशल क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है. मंडला और डिंडोरी जिले में बारिश होने के कारण बरगी डैम के कैचमेंट एरिया में लगातार पानी की आवक हो रही है. जिसके चलते नर्मदा नदी ऊफान पर आ गई है. जहां नर्मदा तट के तमाम घाट डूब चुके हैं. लिहाजा बरगी डैम के 15 गेटों से पानी छोड़ा जा रहा है. जहां गेटों की ऊंचाई को करीब सवा मीटर तक खोला गया है.

बारिश का कोटा, आधे से हुआ ज्यादा
जबलपुर जिले में अब तक 760 मिमी मतलब करीब 30 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है. जो जबलपुर की औसतन बारिश से आधे से ज्यादा है. जिले में औसतन बारिश करीब 52 इंच मानी जाती है. वहीं पिछले साल आज के दिन तक 25 इंच बारिश ही दर्ज की गई थी. जिले में हो रही लगातार बारिश के कारण शहर के कई स्थानों में जल भराव जैसी स्थिति देखने को मिल रही हैं, साथ ही कुल पुलों के ऊपर से पानी ओवरफ्लो भी रहा है, जिसके चलते जिला प्रशासन, होमगार्ड की टीम सहित एसडीआरएफ की टीम मुस्तैद है.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked …और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked … और पढ़ें

homemadhya-pradesh

रिमझिम बारिश ने बदला जबलपुर का मौसम, बरगी डैम से छलका पानी, जिला प्रशासन अलर्ट



Source link