पुलिस को अब बदमाशों का पीछा करने के लिए एफआरवी गश्ती दलों को स्कॉर्पियों वाहन मिलेंगे। नए वाहन और अधिक संख्या में मिलने से गश्ती दलों का रिस्पांस समय भी बेहतर होगा। पुलिस की डायल 100 सेवा में तब्दीली करते हुए यह व्यवस्था की जा रही है। गश्ती वाहन डा
.
डायल-100 सेवा का हो रहा है नवीनकरण, इससे बदलाव पूरे प्रदेश में खस्ता हाल डायल 100 सेवा का नवीनीकरण किया जा रहा है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय भोपाल में पूरे प्रदेश में नई सेवा को शुरू करने के लिए प्रक्रिया की तैयारी है। ग्वालियर को इस बार 54 वाहन मिलेंगे, पूर्व में यह संख्या 45 थी। ग्वालियर में गश्त के लिए 9 वाहन बढ़ाए गए हैं। संभावना सीमा के थानों, शहर के व्यस्त बाजारों वाले थानों को यह बढ़े हुए वाहन दिए जाएंगे।
देहात में बोलेरो या टीयूवी ग्रामीण क्षेत्र में गश्त के लिए स्कॉर्पियो नहीं मिलेगी। इन क्षेत्रों के लिए बोलेरो या टीयूवी के मिलने की संभावना है। पुलिस की गश्त प्रणाली को चुस्त करने के लिए वायरलैस सिस्टम को भी बदला जाएगा। नया वायरलैस सिस्टम डिजीटल रहेगा। इसमें वायरलैस के साथ तैनात जवान की लोकेशन भी आएगी।
चेकिंग पाइंट भी बढ़ेंगे गश्ती वाहनों के नोडल चेकिंग पाइंट भी बढ़ाए जा रहे हैं। अब तक गश्ती दलों के एफआरवी वाहन की तैनातगी के नोडल पाइंट बढ़ाए जा रहे हैं। अब तक यह गश्ती वाहन एक ही निर्धारित पाइंट पर तैनात होते थे। नई गश्त प्रणाली में इन वाहनों के कम से 3-4 पाइंट निर्धारित किए जाएंगे।
नए वाहन मिलने से गश्त में होगा सुधार
^जिले में गश्त के लिए नए एफआरवी वाहन मिलेंगे। नए वाहन आने से गश्त प्रणाली में बेहतर होगी। इन वाहनों के पाइंट भी निर्धारित होंगे। -धर्मवीर सिंह, एसएसपी