Last Updated:
Jabalpur Flood Video: जबलपुर की नर्मदा में इन दिनों खूब बाढ़ है. बरगी डैम के 15 गेट खुले हैं. ऐसे में ऊंची लहरों के बीच 11 लोगों ने अद्भुत साहस दिखाया. जानें सब…
हाइलाइट्स
- 11 तैराकों ने नर्मदा में 25 किमी तैरकर दिया ये संदेश
- बरगी डैम के 15 गेट खुले, नर्मदा नदी उफान पर
- प्रशासन ने घाटों से दूरी बनाए रखने की अपील की
तैराकी ग्रुप के लीडर शिवा विश्वकर्मा ने बताया, 5 साल से नर्मदा नदी की लहरों के बीच स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं. ग्रुप में 11 सदस्य हैं, जिनमें 2 महिलाएं भी हैं. यात्रा की शुरुआत जबलपुर के बरगी डैम से करते हैं और 25 किलोमीटर लगातार तैरते हुए जिलहरी घाट में इस यात्रा को समाप्त करते हैं. हैरान करने वाली बात ये कि इस दौरान तैराकी के सदस्य नर्मदा की लहरों के बीचोबीच तैरते नजर आते हैं. उन्होंने बताया मां नर्मदा का जीवन भी उतना ही कीमती है, जितना हमारा जीवन. इसलिए मानसून के सीजन में तैरकर नर्मदा नदी को स्वच्छ रखने की अपील करते हैं.
प्रशासन का अलर्ट, घाटों से बनाएं दूरी
गौरतलब है कि जबलपुर में लगातार बारिश का दौर जारी है. ऐसे में बरगी बांध के 21 में से 15 गेट को भी करीब डेढ़ मीटर तक खोला गया है, जहां नर्मदा नदी उफान पर हैं. इतना ही नहीं, जिला प्रशासन ने घाटों में अलर्ट भी जारी किया है और आम नागरिकों को घाटों से दूरी बनाए रखने की अपील की है. दूसरी तरफ 15 गेट खुले हुए होने के बावजूद नर्मदा नदी को स्वच्छ रखने की प्रोफेशनल तैराकों की यह अपील अब चर्चाओं में बनी है. इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.