भारत ने 5 साल पहले पूरा किया कार्बन न्यूट्रल कमिटमेंट: राजदूत दीपक वोरा बोले- अमेरिका, रूस, और चाइना से पर्यावरण संरक्षण में भारत सबसे आगे – Indore News

भारत ने 5 साल पहले पूरा किया कार्बन न्यूट्रल कमिटमेंट:  राजदूत दीपक वोरा बोले- अमेरिका, रूस, और चाइना से पर्यावरण संरक्षण में भारत सबसे आगे – Indore News


भारत ने अपने कार्बन न्यूट्रल कमिटमेंट 5 साल पहले ही पूरा कर लिया है। हमने तय किया था कि 2030 तक हम अपनी ऊर्जा का 50% नवीनीकरण ऊर्जा स्रोतों से लेंगे जबकि यह लक्ष्य हम 2025 में ही प्राप्त कर चुके हैं। देश के सबसे बड़े कार्बन-न्यूट्रल कॉन्क्लेव मैं में

.

यह बात इंडियन सोसायटी ऑफ हीटिंग, रेफ्रिजरेटिंग एंड एयर कंडीशनिंग इंजीनियर्स (ISHRAE) द्वारा होटल शेरेटन ग्रैंड पैलेस में शुरू हुए कूल कॉन्क्लेव 2.0 के दौरान भारत के राजदूत (अफ्रीकी देशों के विशेष सलाहकार) दीपक वोहरा ने ‘दैनिक भास्कर’ से विशेष चर्चा में कही। उन्होंने कहा कि अमेरिका, रूस, भारत और चाइना में पर्यावरण संरक्षण में भारत सबसे आगे हैं। हमारी संस्कृति में भी पेड़ों, पहाड़ों और नदियों की पूजा की जाती है। हमारी सभ्यता ही इकोफ्रेंडली है।

उन्होंने कहा कि यह कॉन्क्वेव खासकर ग्रीन टेक्नोलॉजी खासकर हीटिंग एयर कंडिशनिंग, वेंटिलेशन में जो हमारी टेक्नोलॉजिस होती हैं वह ऐसी होती है कि पर्यावरण पर बुरा असर नहीं पड़े। भारत की लीडरशिप पूरी दुनिया जानती है। देश के सबसे बड़े कार्बन-न्यूट्रल कॉन्क्लेव मैं में देख रहा हूं कि कंपनियां तेजी से ग्रीन और क्लीन एनर्जी की ओर तेजी आगे बढ़ रही हैं।

दीपक वोरा, भारत के राजदूत (अफ्रीकी देशों के विशेष सलाहकार)

विदेशों में देते हैं इंदौर में स्वच्छता आकर देखने का न्यौता

उन्होंने कहा कि इंदौर में पहली बार 1974 में आया था तब यह छोटा सा गांव था। अब देखता हूं तो लगता है इंदौर ने काफी तरक्की की है। इंदौर में स्वच्छता बहुत उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान जो लॉन्च किया था, उसे इंदौर के निवासियों ने अपने दिल में रख लिया है। इतना साफ शहर जो मैंने देखा तो भारत और मेरे लिए भी बहुत गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि जब मैं विदेशों में जाता हूं तो सभी को कहता हूं कि सफाई देखनी है तो भारत आइये, खास तौर पर इंदौर को देखिए।

कॉन्क्लेव में कई एक्सपर्टस ने रखी अपनी बात।

कॉन्क्लेव में कई एक्सपर्टस ने रखी अपनी बात।

2070 तक देश को कार्बन न्यूट्रल बनाना है लक्ष्य

कूल कॉन्क्लेव चेयर पर्सन पंकज धारकर ने कहा कि बिल्डिंग इंजीनिरिंग इंडस्ट्री में 50 से 60% बिजली की खपत एयर कंडीशनिंग इंडस्ट्री के कारण होती है इसलिए जब तक हमारी इंडस्ट्री कार्बन न्यूट्रल उपायों के बारे में नहीं सोचेगी तब तक भारत के 2070 तक कार्बन न्यूट्रल बनने के लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकती हैं। यह सिर्फ हमारे देश नहीं बल्कि पूरी दुनिया की बेहतरी के लिए हैं। यह सिर्फ हमारे देश नहीं बल्कि पूरी दुनिया की बेहतरी के लिए हैं।

पंकज धारकर (चेयर पर्सन, कूल कॉन्क्लेव)

पंकज धारकर (चेयर पर्सन, कूल कॉन्क्लेव)

मेरे पिता इंदौर में मेयर रहे, आज भी इंदौर के नाम से दिल धड़कता है

उन्होंने कहा कि मैं इंदौर में पला बढ़ा हूं। मैंने यहीं से इंजीनियरिंग की है। मेरा पिता स्व. राजेंद्र धारकर इंदौर के मेयर रहे हैं। मेरा इंदौर से बहुत लगाव है। हालांकि मैं 45 साल से इंदौर के बाहर हूं लेकिन आज भी इंदौर के नाम से दिल धड़कता है। मैं इंदौर के नेतृत्व क्षमता का हमेशा कृतज्ञ रहूंगा कि उन्होंने आज भी मुझे इंदौर का निवासी मानकर मुझे आमंत्रित किया। मुझे इंदौर यहां खींच लाया है। इंदौर क्लीन सिटीतो है ही अबइफिशियंट सिटी होना चाहिए और हासिल भी करेंगे।



Source link