इंदौर में नाले में फंसा व्यक्ति: पुलिस और निगम की टीम ने किया रेस्क्यू, पानी में रहने से पैर नहीं कर रहे थे काम – Indore News

इंदौर में नाले में फंसा व्यक्ति:  पुलिस और निगम की टीम ने किया रेस्क्यू, पानी में रहने से पैर नहीं कर रहे थे काम – Indore News


इंदौर में एक व्यक्ति नाले में फंस गया। ज्यादा देर पानी में रहने के कारण उसके पैर काम नहीं कर रहे थे। जब लोगों ने उसे काफी देर से नाले में फंसा देखा तो तुरंत पुलिस और नगर निगम को सूचना दी। सूचना पर टीम पहुंची और उसे बाहर निकाला।

.

घटना इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र स्थित बड़वाली प्लाजा के पास नाले की है। यहां पर एक व्यक्ति बीच नाले में बैठा हुआ था। काफी देर तक वह वहीं बैठा रहा तो लोगों को शंका हुई। लोगों ने तत्काल पुलिस और नगर निगम को सूचना दी। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

नगर निगम और पुलिस की टीम ने किया रेस्क्यू।

रस्सी के सहारे पहुंची टीम, कंधे पर उठाकर निकाला

जानकारी मिलने पर पुलिसकर्मी और निगमकर्मी नाले में उतरे। यहां पर निगमकर्मी रस्सी की मदद से व्यक्ति तक पहुंचे, लेकिन ज्यादा देर बारिश और पानी में रहने के कारण व्यक्ति कांप रहा था। उसके हाथ-पैर भी ठीक से काम नहीं कर रहे थे। ऐसे में जैसे-तैसे उसे नाले के बीच से किनारे लाया गया। जिसके बाद उसे कंधे पर उठाकर बाहर निकाला गया।

नाले में फंसे व्यक्ति का किया रेस्क्यू।

नाले में फंसे व्यक्ति का किया रेस्क्यू।

कैसे पहुंचा इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं

व्यक्ति बीच नाले में कैसे पहुंचा ये जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी। वह कुछ बोल भी नहीं रहा है। पुलिस और निगम की टीम इसकी जानकारी निकाल रही है आखिर वह नाले में पहुंचा कैसे। साथ ही उसके परिवार के लोगों से भी संपर्क किया है।



Source link