करुण नायर नहीं इस बल्लेबाज ने लिया दो फिफ्टी जमाने के बीच सबसे ज्यादा वक्त

करुण नायर नहीं इस बल्लेबाज ने लिया दो फिफ्टी जमाने के बीच सबसे ज्यादा वक्त


Last Updated:

Not Karun nair its parthiv patel : करुण नायर ने 3147 के बाद अपनी दूसरी फिफ्टी बनाई लेकिन उनसे ज्यादा वक्त पार्थिव पटेल ने लिया था.

करुण नायर ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में जमाई फिफ्टी
नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के आखिरी मैच में खेलने उतरे करुण नायर के लिए मैच करो या मरो का है. तीन मुकाबले में बड़ी पारी ना खेल पाने के बाद उनको प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था. इस मैच में कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल ने एक बार फिर से करुण को मौका दिया है. इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए फिफ्टी जमाई और अब उनका इरादा इसे शतक में बदलने का होगा.

3149 दिनों के लंबे इंतजार के बाद करुण नायर ने आखिरकार टेस्ट क्रिकेट में एक और पचास से अधिक का स्कोर अपने नाम किया है. दाएं हाथ के बल्लेबाज ने दिसंबर 2016 में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार 303 नाबाद रन बनाए थे. गुरुवार को पांचवें टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने के वक्त करुण 52 रन बनाकर खेल रहे थे. लगभग नौ साल में उन्होंने टेस्ट में फिफ्टी बनाई.



Source link