कावड़ यात्रा… बोल बम व ओम नमः शिवाय से गूंजा शहर – Ujjain News

कावड़ यात्रा… बोल बम व ओम नमः शिवाय से गूंजा शहर – Ujjain News



उज्जैन | रामघाट से महाकाल के आंगन और इस वर्ष 84 महादेव यात्रा के अंतर्गत निकाली गई कावड़ यात्रा में बोल बम बम और ओम नमः शिवाय के साथ शहर गूंज उठा। यात्रा का जगह-जगह स्वागत भी किया गया।

.

माया राजेश त्रिवेदी मित्र मंडल के योगेश साद एवं तो सुबोध शर्मा ने बताया गुरुवार सुबह शिप्रा का अभिषेक पूजन किया। जहां माया त्रिवेदी, पं. राजेश त्रिवेदी के साथ शहर कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश भाटी, पं. अजय शंकर जोशी, विक्रम सिंह पटेल, पार्षद सपना सांखला एवं प्रेमलता रामी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पं. श्रवण शर्मा, अभिषेक शर्मा शामिल थे।

पूजन पं. हर्षवर्धन शास्त्री, पं. श्याम त्रिवेदी, पं. उमेश भट्ट, पं. मनोज दुबे, पं. शुभम शर्मा, पं. अखिलेश चौबे ने करवाया। यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए महाकाल के आंगन में पहुंची, जहां महाकाल को शिप्रा का जल पं. शैलेंद्र शर्मा एवं पं. आकाश पुजारी ने अर्पित किया।



Source link