ग्वालियर में पुलिस को बुलाने के लिए बदलेगा नंबर: डिजिटल वायरलेस से अपडेट होगी पुलिस; शहर में 60% अपराध साइबर क्राइम से जुड़े – Gwalior News

ग्वालियर में पुलिस को बुलाने के लिए बदलेगा नंबर:  डिजिटल वायरलेस से अपडेट होगी पुलिस; शहर में 60% अपराध साइबर क्राइम से जुड़े – Gwalior News



डायल 100 को कॉल करने के लिए अब 112 नंबर डायल करना होगा।

ग्वालियर-चंबल इलाके की पहचान पहले बीहड़ और डकैतों से होती थी, लेकिन अब अपराध का तरीका बदल गया है। आज के समय में ग्वालियर में जो भी अपराध हो रहे हैं, उनमें से करीब 60% साइबर क्राइम से जुड़े होते हैं। यानी अब अपराधी इंटरनेट का सहारा लेकर अपराध कर रहे ह

.

DIAL 100 की जगह अब DIAL 112

ग्वालियर में पहले 45 जगहों पर पुलिस की DIAL 100 सेवा (FRV गाड़ियां) तैनात रहती थीं, अब इसे 9 पॉइंट और बढ़ाकर 54 कर दिया गया है। साथ ही DIAL 100 का नाम अब बदलकर DIAL 112 कर दिया जाएगा। यानी अगर किसी को इमरजेंसी में पुलिस की जरूरत है, तो अब 112 नंबर डायल करना होगा।

पहले डायल 100 में सफारी गाड़ियां इस्तेमाल होती थीं, अब इनकी जगह नई बोलेरो और स्कॉर्पियो गाड़ियां लगाई जाएंगी। इन गाड़ियों में GPS सिस्टम और डिजिटल वायरलेस लगाए जाएंगे, जिससे गाड़ियों की लोकेशन ट्रैक की जा सकेगी और जवान आपस में कॉलिंग भी कर सकेंगे। इन सबके लिए स्थानीय सर्वर रूम भी बनाया जा रहा है, जो सीधे सेंट्रल सिस्टम से जुड़ा रहेगा।

इंटीग्रेटेड क्रिमिनल जस्टिस अपनाया जा रहाु

अब एक नया सिस्टम लागू किया जा रहा है, जिसे इंटीग्रेटेड क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम कहा जाता है। इसके तहत पुलिस, अस्पताल, कोर्ट और जेल इन सभी को एक नेटवर्क से जोड़ा जाएगा ताकि अपराध से जुड़ी कार्रवाई जल्दी और बिना रुकावट हो सके।

ग्वालियर में अब अलग से साइबर क्राइम थाना बनेगा। अभी तक साइबर मामलों की जांच क्राइम ब्रांच में एक छोटी सी साइबर सेल करती थी। लेकिन अब पूरा थाना बनेगा, जो लोकल पुलिस थानों से जुड़ा रहेगा। इससे साइबर अपराधों की जांच और रोकथाम आसान हो जाएगी।

लगेंगे 450 नए CCTV कैमरे शहर में अपराधों पर नजर रखने के लिए 450 CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनमें से 217 कैमरों की निगरानी पुलिस के पास होगी। 100 कैमरे ऐसे इलाकों में लगाए जा रहे हैं जहाँ लोग ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं। इन कैमरों में ऑटोमैटिक नंबर प्लेट पढ़ने की तकनीक (ANPR) होगी ताकि नियम तोड़ने वाले पकड़े जा सकें।

ग्वालियर के एसएसपी धर्मवीर सिंह ने कहा कि शहर की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए पुलिस हाईटेक की जा रही है। नए बदलावों से बदमाशों पर कड़ी नजर रखी जा सकेगी और साइबर अपराधों पर लगाम लगाना भी आसान होगा। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरे शहर की निगरानी की जाएगी।



Source link