जबलपुर वालों जल्दी सुखा लो कपड़े, अगले दो दिन खिलेगी सूरज की किरण, तीन दिन बाद थमी आसमानी आफत

जबलपुर वालों जल्दी सुखा लो कपड़े, अगले दो दिन खिलेगी सूरज की किरण, तीन दिन बाद थमी आसमानी आफत


Last Updated:

Jabbalpur Weather Today: लगातार तीन दिन की बारिश के बाद आज मौससम सुहाना नजर आ रहा है. इस वजह से कई घरों की छत पर कपड़े सूखते नजर आए. इस बारिश हर तरफ रिकॉर्ड तोड़ बारिश का कहर जारी है.

मध्यप्रदेश के जबलपुर में बीते तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही थी. लिहाजा तीन दिन बाद बारिश थम गई. जहां लोगों ने राहत की सांस ली. जहां दिन भर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई.

b

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक बारिश के कोई भी असर नहीं हैं, हालांकि कुछ क्षेत्रों में हल्की-फुल्की बारिश देखने को मिल सकती है. बारिश थमने के बाद नर्मदा नदी का जलस्तर भी कम हुआ है.

c

जबलपुर में लगातार अधिकतम तापमान की गिरावट आ रही है. जिसके चलते बीते दिन अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

d

जबलपुर में इस सीजन की बारिश का कुल आंकड़ा करीब साढे 30 इंच के नजदीक पहुंच गया है. जो आधे से अधिक है, जबलपुर में औसतन बारिश का आंकड़ा करीब 52 इंच माना जाता है. जबकि पिछले 24 घंटे में मात्र 4 मिमी बारिश ही दर्ज की गई.

e

दूसरी तरफ बरगी बांध के 15 गेटों को अभी भी खोला गया है. जहां मंडला और डिंडोरी जिले से लगातार पानी की आवक आ रही है. हालांकि नर्मदा नदी का जल स्तर कम हुआ है. जिसके चलते गौरी घाट में बने मंदिरों की गुंबद फिर से दिखाई देने लगे हैं.

f

मौसम वैज्ञानिक ने बताया जुलाई के पहले ही जबलपुर में दक्षिण-पश्चिम मानसून का आगमन होता है. जिसके चलते मौसम की आधी बारिश जुलाई माह में ही हो जाती है. लिहाजा जबलपुर में दक्षिण-पश्चिमी हवाएं 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है.

g

जिले में बारिश थमने के बाद लोगों की एक चिंता जरूर दूर हो गई है, बीते 4 दिनों से जहां कपड़े सुखाने में लोगों को दिक्कत हो रही थी. वही मौसम खुलने के बाद अधिकांश घरों की छत में कपड़े सूखते हुए दिखाई दे रहे हैं.

homemadhya-pradesh

जबलपुर वालों जल्दी सुखा लो कपड़े, दो दिन खिलेगी सूरज की किरण, तीन दिन बाद…



Source link