पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज से जीता पहला T20, कैरेबियंस की घर में लगातार छठी हार

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज से जीता पहला T20, कैरेबियंस की घर में लगातार छठी हार


Last Updated:

PAK vs WI 1st T20i Highlights: वेस्टइंडीज की टी-20 इंटरनेशनल में लगातार छठी हार है. इन हालातों से बाहर निकलने के लिए टीम को काफी सोच-विचार, आत्ममंथन और रणनीति बनाने की जरूरत है.

पाकिस्तान VS वेस्टइंडीज, पहला टी-20

हाइलाइट्स

  • पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज से जीता पहला मैच
  • वेस्टइंडीज की घर में लगातार छठी हार
  • सईय अयूब-नवाज की जोड़ी ने लूट लिया शो
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने ने वेस्टइंडीज को पहले टी-20 में 14 रन से हराते हुए तीन मैच की सीरीज में 1-0 की लीड बना ली. ये वेस्टइंडीज की अपने घर में लगातार छठी टी-20 हार है. पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 179/7 का स्कोर खड़ा किया. जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 165/8 ही बना पाई और लक्ष्य से 14 रन दूर रह गई. अगला टी-20 मैच भारतीय समयानुसार रविवार को होगा.

वेस्टइंडीज की 19 मैच में 17वीं हार

दो बार की टी-20 वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है. कैरेबियंस की ये पिछले 19 मैच में 17वीं हार है. एविन लुईस, ब्रैंडन किंग, शेमरेन हेटमेयर, रोवमैन पॉवेल, अल्जारी जोसफ जैसा कोई बड़ा नाम इस मैच में नहीं खेल रहे थे. बीते हफ्ते ही ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैच की टी-20 सीरीज में वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ किया था. टीम के स्टार प्लेयर्स नेशनल टीम से खेलने की बजाय टी-20 लीग ज्यादा तवज्जो देते हैं.

14 रन की नहीं, पाकिस्तान की रणनीति की जीत

स्कोरकार्ड जितना करीबी नजर आया, मुकाबला असल में उतना कड़ा नहीं था. पाकिस्तान के स्पिनर्स ने मिडल ओवर्स में वेस्टइंडीज की पारी को बिखेर दिया और लक्ष्य का पीछा कर रही टीम को बैकफुट पर धकेल दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने युवा सलामी बल्लेबाज सईम अयूब के ताबड़तोड़ अर्धशतक के बूते 172 रन बनाने में कामयाबी हासिल की. हालांकि वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने पूरे मैच में ‘पेस ऑफ’ रणनीति से पाकिस्तान के बैटरों को खुलकर खेलने नहीं दिया, लेकिन आखिरी 31 गेंदों पर पाकिस्तान ने 58 रन बना लिए, इसमें हसन नवाज, फहीम अशरफ और मोहम्मद हारिस के कैमियो शामिल थे.

स्पिन के आगे वेस्टइंडीज ने टेके घुटने

वेस्टइंडीज ने सकारात्मक शुरुआत की और पावरप्ले में बिना विकेट खोए 50 से ज्यादा रन बना लिए, लेकिन उसके बाद पाकिस्तान के स्पिनर्स गेम में आए. मोहम्मद नवाज ने तो चार ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट झटके. अनुभवी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने चार ओवर में 27 रन देकर एक सफलता हासिल की. सईम अयूब बल्लेबाजी के बाद बॉलिंग में भी छाए. दो विकेट भी चटकाएं. अंत में जेसन होल्डर ने 12 गेंदों में नाबाद 30 रन (चार छक्कों के साथ) ठोककर वेस्टइंडीज को एक तेज फिनिश दिया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज से जीता पहला T20, कैरेबियंस की घर में लगातार छठी हार



Source link