भाजपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी के पद से इस्तीफा दिया: ओमी ने कहा- पदाधिकारी परिवार को कर रहे प्रताड़ित; नपा में भ्रष्टाचार पर बोले थे – Shivpuri News

भाजपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी के पद से इस्तीफा दिया:  ओमी ने कहा- पदाधिकारी परिवार को कर रहे प्रताड़ित; नपा में भ्रष्टाचार पर बोले थे – Shivpuri News


शिवपुरी में भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जैन उर्फ ओमी ने पद और पार्टी के पद से इस्तीफा दिया। पार्टी के पदाधिकारियों पर आंतरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। कहा कि राजनेता उन्हें एवं उनके परिवार को लगातार आंतरिक रूप से प्रताड़ित और उपेक्षित कर

.

ओमप्रकाश जैन वर्तमान में शिवपुरी नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 5 से पार्षद भी हैं और वर्षों से संगठन से जुड़े रहे हैं।

नपा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बोले थे जैन ने बताया कि बतौर भाजपा पार्षद उन्होंने नगर पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्य पार्षदों के साथ मिलकर मोर्चा खोला था। पालिका में कई घोटाले हुए, जिनकी उन्होंने शिकायतें भी कीं, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने यह विषय भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व के समक्ष भी उठाया, लेकिन वहां भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

इससे वे बेहद आहत हुए और अंततः 1 अगस्त 2025 को जिला उपाध्यक्ष पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।

इस्तीफे की प्रतिलिपि भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री और भाजपा जिला अध्यक्ष को भी प्रेषित की गई है। ओमप्रकाश जैन वर्तमान में जिला थोक उपभोक्ता सहकारी भंडार के अध्यक्ष भी हैं और शहर के निचले बाजार स्थित जैन मंदिर के सामने निवास करते हैं।

उनका यह निर्णय शिवपुरी भाजपा संगठन के भीतर चल रही खींचतान और आंतरिक असंतोष को एक बार फिर सतह पर लाता है। फिलहाल पार्टी की ओर से उनके इस्तीफे पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।



Source link