इंदौर में एक महिला के गलत इलाज को लेकर गुस्साए परिजन और संबंधियों ने सोमवार देर रात खातीवाला टैंक स्थित डॉक्टर के क्लिनिक पर हंगामा कर दिया। आरोप है कि गलत से महिला की मौत हुई है। उनका यह भी आरोप है कि डॉक्टर के जो डिग्री है, वह पाकिस्तान की है।
.
मामला डॉ. ज्ञानचंद पंजवानी के क्लिनिक का है। रात को यहां संजय खेड़े नामक व्यक्ति अपने नजदीकी लोगों के साथ पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि उनके परिवार की महिला को डॉक्टर की बजाय कम्पाउंडर ने इंजेक्शन लगाया था।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत किया। जूनी इंदौर टीआई अनिल गुप्ता का कहना है कि इलाज का कोई पुराना मामला है। जिसे लेकर गुस्साए परिजन क्लीनिक पहुंचे हैं।
डॉ. ज्ञानचंद पंजवानी ने बताया-
18 सितंबर को लेकर मंजू नामक महिला के परिजन उसे लेकर क्लिनिक पर आए थे। महिला मनोरोगी थी। उसका प्रारंभिक इलाज किया था। इसके बाद परिजन ने उसे एक अन्य प्राइवेट अस्पताल में दिखाया जहां 6 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। परिजन उसकी मृत्यु प्रमाणपत्र को लेकर क्लीनिक आए थे। मैंने कहा कि मामला समझकर ही कुछ कर पाएंगे इस पर उन्होंने हंगामा कर दिया।
