Last Updated:
Raisen News: रायसेन जिले के बरेली में जेठ-जेठानी और सास ने मिलकर महिला को बेरहमी से पीटा. यही नहीं महिला छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई.
हाइलाइट्स
- रायसेन में महिला को जेठ-जेठानी ने पीटा
- सास ने भी बेरहमी से मारा
- हाथ-पैर की हड्डियां टूटीं
रायसेन. जिले के बरेली में काजी मोहल्ला वार्ड नं 10 में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां छोटे भाई की पत्नी के साथ उसके ही जेठ जेठानी और सास ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. आरोप है कि महिला को बुरी तरह से पीटा गया, इसी दौरान पीड़ित महिला छत से नीचे गिर गई. गंभीर हालत में घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं जिला अस्पताल में भी महिला की हालत को गंभीर देखते हुए घायल महिला को भोपाल रेफर कर दिया गया.
हाथ-पैर में फ्रैक्चर
घटना के बाद परिजनों की ओर से महिला को आनन-फानन में बरेली अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि महिला के हाथ-पैर में कई फ्रैक्चर हैं और सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं. वहीं घायल महिला को रायसेन जिले अस्पताल से भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी हैं. घायल महिला ने जिला पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए, पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
जान से मारने की कोशिश की गई- पीड़ित
पीड़िता ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस प्रशासन से की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. महिला ने कहा कि उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और अब जान से मारने की कोशिश की गई है. वहीं पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. आरोपियों से जल्द पूछताछ की जाएगी. वहीं पुलिस ने महिला को आश्वासन देते हुए कहा- साक्ष्य के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 6 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 6 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें