वाह री चालाकी! तहसीलदार साहब को पिला दी एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक, फिर मच तहलका

वाह री चालाकी! तहसीलदार साहब को पिला दी एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक, फिर मच तहलका


Last Updated:

Expired Cold drink to Tehsildar: बुरहानपुर में एक दुकानदार बुरा फंस गया. उसने तहसीलदार को ही एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक पिला दी. उसके बाद कार्रवाई हुई और दुकान को सील कर दिया गया.

हाइलाइट्स

  • तहसीलदार को एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक पिला दी.
  • दुकान को सील किया गया.
  • 10 और दुकानों के सैंपल लिए गए.
बुरहानपुर. बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां पर तहसीलदार ने अपने स्टाफ और स्वयं के पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक बुलाई, कोल्ड्रिंग का टेस्ट अलग लगा तो तहसीलदार ने इसकी जांच करवाई. पता चला कि यह एक्सपायरी डेट की निकली. इसके बाद जिला प्रशासन ने दुकान को सील कर दिया.

लोकल 18 की टीम ने जब तहसीलदार दिनेश भेवनदिया से बात की तो उन्होंने बताया कि गर्मी लग रही थी मैंने सोचा क्यों न कुछ शीतल पेय पदार्थ का सेवन किया जाए. इसलिए मैंने अपने स्टाफ को दुकान से कोल्ड ड्रिंक लाने के लिए कहा. ऑफिस के स्टाफ की ओर से दुकान से कोल्ड ड्रिंक लाई गई. जब मैं पीने लगा तो मुझे टेस्ट कुछ चेंज लगने लगा. मैंने बोतल मंगवाई बोतल पर देखा तो यह एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक थी. मैं दुकान पर पहुंचा.

उन्होंने बताया कि दुकानदार को मैंने यह समस्या बताई. इसके बाद इसकी मैंने खाद्य अधिकारियों को भी सूचना दी. मौके पर पहुंचे खाद्य विभाग ने भी इस दुकान को सील कर दिया है और इस सैंपल को जांच के लिए भेज दिया है. दूसरे लोग इस तरह से एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक नहीं पिए, इसके लिए मैंने यह काम किया है.

जिले में भी हो रही करवाई 
इस घटना के बाद अब जिले की और भी कोल्ड ड्रिंक की दुकानों पर जिला प्रशासन के आदेश पर खाद्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है. खाद्य अधिकारी कमलेश डावर का कहना है कि हमने करीब 10 से अधिक दुकानों पर कार्रवाई की है. उनसे सैंपल भी लिए हैं और उनको जांच के लिए भेजा है. यदि यह अमानक पाए जाते हैं तो उन पर भी कार्रवाई करेंगे.

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 6 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 6 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें

homemadhya-pradesh

वाह री चालाकी! तहसीलदार साहब को पिला दी एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक, फिर मच तहलका



Source link