भोपाल के बड़े तालाब में युवक ने छलांग लगाई: सुसाइड से पहले परिवार को कॉल किया, कुछ देर सोचता रहा फिर कूद गया – Bhopal News

भोपाल के बड़े तालाब में युवक ने छलांग लगाई:  सुसाइड से पहले परिवार को कॉल किया, कुछ देर सोचता रहा फिर कूद गया – Bhopal News


भोपाल के वीआईपी रोड पर शीतला माता मंदिर के पास रेलिंग को फांदकर युवक ने तालाब में छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 100 को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव की तलाश शुरू की है। बॉडी फिलहाल नहीं मिली है। घटना सोमवा

.

टीआई दीपक डेहरिया ने बताया कि तालाब में छलांग लगाने वाले शख्स की पहचान अमित साहू (22) निवासी कोकता बाइपास के रूप में की है। छलांग लगाने के चंद मिनटों बाद ही उसका भाई भी मौके पर पहुंचा, उसने भाई की एक्टिवा की पहचान की। अमित घर से विवाद कर यहां आया था। सुसाइड से पहले उसने परिजनों से कॉल पर बात कर तालाब में कूदकर जान देने की बात कही थी।

सड़क किनारे खड़ी अमित साहू की काले रंग की एक्टिवा।

पांच मिनट तक सोचता रहा, फिर लगाई छलांग

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवक ने तालाब में छलांग लगाने से पहले सड़क किनारे काले रंग की एक्टिवा क्रमांक एमपी 04 UP 4937 को पार्क किया। इसके बाद में रेलिंग के किनारे खड़ा कुछ सोचता रहा। अचानक उसने पानी में छलांग लगाई।

इसके बाद बाहर नहीं आया। तत्काल डायल 100 पर कॉल कर मामले की जानकारी दी। नगर निगम के गोताखोरों को भी मौके पर बुलाया गया। शव की तलाश की जा रही है।



Source link