शहडोल में चिमनी जलाकर सो रहे युवक की मौत: धुंआ देखकर बचाने दौड़े परिजन; प्लास्टिक के ड्रम पर मिला शव – Shahdol News

शहडोल में चिमनी जलाकर सो रहे युवक की मौत:  धुंआ देखकर बचाने दौड़े परिजन; प्लास्टिक के ड्रम पर मिला शव – Shahdol News


शहडोल के पपौंध थाना क्षेत्र के जमुनी गांव में एक युवक की मौत हो गई। 27 वर्षीय रामदास कोल खेत में बने घर में चिमनी जलाकर सो रहा था। इसी दौरान कमरे में आग लग गई और वह उसकी चपेट में आ गया।

.

कमरे से उठते धुएं को देखकर परिजन मौके पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। जब दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो युवक का शव कमरे के अंदर रखे एक ड्रम के ऊपर मिला। ड्रम के नीचे जला हुआ कंबल भी मौजूद था।

खेत में बना कमरा जो आग से जला।

परिजनों ने बताया है कि घर में बिजली कनेक्शन नहीं था। रामदास रोशनी के लिए चिमनी जलाता था। संभवतः इसी से कमरे में आग लग गई। परिवार के अन्य सदस्य पास के दूसरे घर में थे। जब उन्हें धुएं की जानकारी मिली तब तक काफी देर हो चुकी थी।

ड्रम पर मौजूद युवक का शव।

ड्रम पर मौजूद युवक का शव।

टीआई बोले- ग्रामीणों के बयान दर्ज कर रहे हैं

थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस भी मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी है।



Source link