Last Updated:
एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है. 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच हाई-वोल्टेज एशिया कप 2025 मैच दुबई में खेला जाएगा.
यह टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर तक खेला जाएगा. भारत का पहला ग्रुप ए मैच संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ 10 सितंबर को दुबई में होगा, और ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच ओमान के खिलाफ 19 सितंबर को अबू धाबी में खेला जाएगा. एसीसी ने अपनी वेबसाइट पर इस टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल पोस्ट किया है.
भारत में एशिया कप लाइव देखने के लिए आपको स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जाना है. अगर आप लैपटॉप या फोन यूजर हैं तो इसके लिए आपको हॉटस्टार एप पर जाना होगा. यही पर आप मैच का लाइव मजा उठा पाएंगे. एशिया कप 2025 के लिए टीम का ऐलान नहीं हुआ है. देखना होगा कि भारतीय टीम में किस किस प्लेयर्स की एंट्री होती है.
Contact: satyam.sengar@nw18.com