अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र में एक मिनी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। पर्सेलकला से शिवरिचंदास गांव से धान की रोपाई कर लौट रहे मजदूर इसमें सवार थे। हादसा सोनियांमार गांव के पास हुआ।
.
वाहन में लगभग 12 से 15 मजदूर सवार थे। इस हादसे में एक महिला और एक पुरुष की हालत गंभीर है। अन्य मजदूरों को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ ले जाया गया है।
तेज रफ्तार और अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
राजेंद्रग्राम पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने का कारण सामने आया है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया।