विधानसभा अध्यक्ष से बोले विधायक- आपकी वजह से मुरैना पिछड़ा: दिनेश गुर्जर ने कहा- कोई और अध्यक्ष होता को जिले को पेरिस बना देता – Morena News

विधानसभा अध्यक्ष से बोले विधायक- आपकी वजह से मुरैना पिछड़ा:  दिनेश गुर्जर ने कहा- कोई और अध्यक्ष होता को जिले को पेरिस बना देता – Morena News



मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर ने मुरैना जिले की बदहाली को लेकर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर पर सीधे-सीधे निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज मुरैना का विकास रुका है, तो उसका जिम्मेदार खुद आप हैं।

.

विधायक ने सदन में तल्ख लहजे में कहा, आप मुरैना से आते हैं, विधानसभा अध्यक्ष जैसे सर्वोच्च पद पर बैठे हैं, फिर भी मुरैना की हालत बदतर है। शर्म आती है कि आप मुरैना से हैं और जिला विकास के लिए तरस रहा है।

आपके रहते कोई और होता, तो मुरैना को बना देता पेरिस विधायक गुर्जर ने अपने भाषण में कहा, अगर आप की जगह कोई और मुरैना से होता और वह विधानसभा अध्यक्ष के पद पर बैठा होता, तो मध्यप्रदेश के सभी मंत्री और मुख्यमंत्री मिलकर मुरैना को पेरिस बना देते। उन्होंने मुरैना की बुनियादी समस्याओं को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

अस्पतालों में डॉक्टर नहीं, स्कूलों में शिक्षक नहीं

विधायक ने सदन में मुरैना जिले की ज़मीनी हकीकत रखते हुए कहा अस्पतालों में न डॉक्टर हैं, न दवाएं। स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं, शिक्षा मंत्री कुछ नहीं कर पा रहे। गांवों में सड़कें नहीं हैं, किसान परेशान हैं। मुख्यमंत्री द्वारा मुरैना में की गई एक भी घोषणा पूरी नहीं हुई। लोग गंदगी में जीने को मजबूर हैं।

विधायक ने कहा कि नरेंद्र सिंह तोमर खुद मुरैना से हैं, इलाके की समस्याओं से वाकिफ हैं, फिर भी सब कुछ जानते हुए भी चुप हैं, यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात है।



Source link