बुरहानपुर नगर निगम में स्विमिंग पूल निर्माण कार्य में पाई गई अनियमितताओं पर आयुक्त नगरीय प्रशासन, विकास संकेत भोंडवे ने शनिवार को गंभीरता से संज्ञान लिया। उन्होंने आयुक्त नगर निगम बुरहानपुर को निर्देश दिए हैं कि प्रकरण में संदिग्ध पाए गए सेवानिवृत्त
.
दोनों अधिकारियों से निर्धारित समयावधि में अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करने की अपेक्षा की गई है। नगरीय प्रशासन आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि यदि अधिकारी जांच में सहयोग नहीं करते हैं तो जांच प्रक्रिया को एकपक्षीय रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।
इसके अलावा, नगर निगम बुरहानपुर में वर्तमान में पदस्थ उपयंत्री अशोक पाटिल के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं। आयुक्त भोंडवे ने कहा है कि नगरीय कार्यों में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के लिए किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
साथ ही, नगरीय प्रशासन विकास विभाग के आयुक्त ने नगरीय क्षेत्रों में आम जनता की सहभागिता बढ़ाने के लिए एक नवाचार की शुरुआत की है। इसके तहत सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति, सीवरेज सिस्टम जैसे निर्माण कार्यों में दक्षता रखने वाले नागरिकों से आवेदन मंगाए गए हैं।
इस पहल से नगरीय निकायों में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित होगी। नागरिकों की सहभागिता से कार्यों में पारदर्शिता और कार्यक्षमता बढ़ेगी। साथ ही स्थानीय लोगों की जरूरतों और प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझा जा सकेगा। इच्छुक नागरिक अपने आवेदन ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं।