T20 World Cup की तैयारी शुरू, PAK-AFG और इस टीम के बीच होगी त्रिकोणीय सीरीज

T20 World Cup की तैयारी शुरू, PAK-AFG और इस टीम के बीच होगी त्रिकोणीय सीरीज


Last Updated:

यूएई इस महीने के अंत में टी-20 त्रिकोणीय श्रृंखला की मेजबानी करेगा जिसमें अफगानिस्तान और पाकिस्तान शामिल होंगे. शारजाह में 29 अगस्त से शुरू होने वाली श्रृंखला के सभी सात मैच होंगे.

पाकिस्तान VS अफगानिस्तान

इस्लामाबाद: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारी के अंतर्गत इस महीने के अंत में एक टी-20 त्रिकोणीय श्रृंखला की मेजबानी करेगा, जिसमें अफगानिस्तान और पाकिस्तान भी शामिल होंगे.

शारजाह 29 अगस्त से शुरू होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला के सभी सात मैचों की मेजबानी करेगा. शीर्ष दो टीमें फाइनल के लिए क्वालीफाई करने से पहले एक-दूसरे के खिलाफ दो बार खेलेंगी.

पाकिस्तान और अफगानिस्तान पहले ही भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई कर चुके हैं.





Source link