ग्वालियर में सड़क किनारे खड़े दो युवकों को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना झांसी रोड पुलिस थाना क्षेत्र के सखा विलास रोड पर कपिल मोटर्स के सामने शनिवार रात करीब 9 बजे की है। रंजीत गुर्जर औ
.
इसी दौरान सामने से तेजी से आ रही बस (UP83-AT3532) के चालक का संतुलन बिगड़ गया। उसने सड़क किनारे चल रहे दोनों युवकों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग वहां जमा हो गए। बस चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।
घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को एम्बुलेंस की मदद से जेएएच के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने लोकेश कुशवाह को मृत घोषित कर दिया जबकि रंजीत गुर्जर का इलाज जारी है।
पुलिस फरार बस चालक की तलाश में जुटी झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव ने बताया कि बीती रात कपिल मोटर्स के सामने सड़क किनारे होते हुए अपने घर जा रहे दो युवकों को लापरवाह बस चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक लोकेश कुशवाह की मौत हो गई। वही रंजीत गुर्जर घायल है। जिसका इलाज चल रहा है। आरोपी बस चालक की तलाश की जा रही है।