होशंगाबाद से भोपाल तक गौमाता न्याय यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा 7 अक्टूबर से शुरू होकर 14 अक्टूबर तक चलेगी। कंप्यूटर बाबा के नेतृत्व में यह यात्रा मुख्यमंत्री निवास तक जाएगी।
.
सोमवार को उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर कंप्यूटर बाबा ने यात्रा की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने शिप्रा में उतरकर लोगों से यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया। साथ ही रामघाट क्षेत्र में साधु-संतों के साथ गौमाता के लिए दान राशि भी एकत्र की।
कंप्यूटर बाबा ने कहा कि प्रदेश की सड़कों पर गौमाता की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को कई बार पत्र लिखा और मिलने का समय मांगा। लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। इसलिए अब यह यात्रा निकाली जा रही है।
यात्रा में हजारों गायें शामिल होंगी। गायों के गले और सींग पर ज्ञापन लगाया जाएगा। यात्रा में संत समाज, किसान और आम नागरिक भी शामिल होंगे। सभी मिलकर मुख्यमंत्री निवास पर गौमाता के लिए न्याय की मांग करेंगे।
कंप्यूटर बाबा ने कहा कि गाय माता आंगन से सड़कों पर आ गई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से गौमाता की स्थिति पर ध्यान देने का आग्रह किया। यात्रा होशंगाबाद से शुरू होकर प्रदेश के विभिन्न जिलों से होते हुए भोपाल पहुंचेगी।