Last Updated:
Maize Farming Tips: फसल को पोषक तत्व देना बहुत जरूरी है. इसकी वजह से इसमें बड़े-बड़े भुट्टा बनते हैं. दाने भी बड़े होते हैं. चमकदार होते हैं. वहीं पौधे की ग्रोथ के लिए ये उपाय जोरदार है…
हाइलाइट्स
- मक्का की फसल में पोषक तत्व देना जरूरी है
- 250 रुपये का पोषक और 100 रुपये का पाउडर दो एकड़ के लिए पर्याप्त
- मक्का की खेती का रकबा बढ़कर डेढ़ लाख हेक्टेयर हुआ
पौधों की ग्रोथ के लिए अलग-अलग कंपनियों के पाउडर आते हैं, जैसे अल्ट्राजिब 40 पाउडर, जो ढाई ग्राम का होता है और दो एकड़ की जगह में काम करता है. इसकी कीमत भी महज 100 रुपए होती है. यह पाउडर पौधों की ग्रोथ में मददगार होता है. आगे बताया, 250 रुपए का पोषक और 100 रुपए का पाउडर दो एकड़ के लिए होता है, जिसे घोल बनाकर पेट्रोल वाले पंप से, हाथ वाले पंप से या ड्रोन से स्प्रे कर सकते हैं.
इस बार बढ़ा मक्का का रकबा
बता दें, सोयाबीन में लगातार हो रहे नुकसान की वजह से किसानों का मन टूट रहा है, लेकिन मक्का की उपज से प्रभावित होकर इस बार सागर जिले में 80,000 हेक्टेयर से मक्का की खेती बढ़कर डेढ़ लाख हेक्टेयर में हो रही है. बुंदेलखंड में यह आंकड़ा 6 लाख हेक्टेयर से ऊपर पहुंच गया है. मक्का की उपज प्रति एकड़ 17 कुंतल से लेकर 24 क्विंटल तक मिल जाती है, जिससे इसमें नुकसान होने की संभावना बहुत कम रहती है.