मैंने रोहित भाई को देखा और..मैच देखने पहुंचे हिटमैन से यशस्वी की क्या हुई बात

मैंने रोहित भाई को देखा और..मैच देखने पहुंचे हिटमैन से यशस्वी की क्या हुई बात


Last Updated:

Yashasvi Jaiswal Reveals Conversation With Rohit sharma: भारतीय टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने बताया ओवल टेस्ट देखने पहुंचे पूर्व टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ने उनको क्या कहा

रोहित शर्मा पहुंचे भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी टेस्ट मैच देखने
नई दिल्ली. भारतीय टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेले जा रहे आखिरी टेस्ट में दूसरी पारी में शतक जमाया. रोहित शर्मा लंदन के केनिंगटन ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन स्टैंड्स में मैच देखने पहुंचे थे. यशस्वी ने खुलासा किया कि उनके पूर्व जोड़ीदार और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा से क्या मैसेज मिला था.

टीम इंडिया के पू्र्व टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ने काले चश्मे और सिर पर कैप पहनकर स्टेडियम में पहुंचे थे. भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की सीरीज के निर्णायक मुकाबले के तीसरे दिन का खेल उन्होंने देखा. जब यशस्वी जायसवाल ने अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया तो रोहित इस बॉलकोनी में खड़े होकर देख रहे थे.

यशस्वी जायसवाल ने शतक बनाने के बाद किया खास सेलिब्रेशन
जायसवाल ने अपनी पारी के दौरान मौके का पूरा फायदा उठाया. तीन बार कैच छूटने के बाद उन्होंने भारत के लिए चौथा विदेशी टेस्ट शतक बनाया. दिन के खेल के बाद जायसवाल ने बताया कि रोहित ने उन्हें “खेलते रहने” का संदेश दिया था. जायसवाल ने तीसरे दिन के खेल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, “मैंने रोहित भाई को देखा और उन्हें हाय कहा. उन्होंने मुझे खेलते रहने का मैसेज दिया.”

23 साल की उम्र में जायसवाल ने भारत के प्रमुख बल्लेबाजों जैसे रोहित, विराट कोहली, केएल राहुल, कप्तान शुभमन गिल और बाकियों के साथ खेला है. इन अनुभवी खिलाड़ियों की उपस्थिति ने न केवल उनके खेल को बदलने में मदद की है बल्कि उन्हें एक व्यक्ति के रूप में भी बेहतर बनने का मौका मिला.

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि आपको अपने खेल की योजना बनानी चाहिए. मुझे अपने खेल, अपनी पारी की योजना बनानी चाहिए कि मेरे शॉट्स कहां हैं और मैं कहां रन बनाने जा रहा हूं. इसलिए निश्चित रूप से मुझे ये मैसेज मिलते रहते हैं और रोहित भाई, विराट भाई के साथ खेलते हुए मुझे बहुत मदद मिली है. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने जो किया है, कैसे तैयारी की है, यह देखकर मुझे बहुत मदद मिली है.”

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

मैंने रोहित भाई को देखा और..मैच देखने पहुंचे हिटमैन से यशस्वी की क्या हुई बात



Source link