Last Updated:
Mohammed Siraj Harry Brook catch drop:अगर भारत मैच हारा तो इस लम्हे को ही मुकाबले का टर्निंग पॉइंट माना जाएगा. इस घटना के बाद मैदान पर कुछ देर के लिए अजीब सी खामोशी छा गई.
हाइलाइट्स
- मोहम्मद सिराज से बाउंड्री पर हुई ‘महाभूल’
- कैच भी गया, विकेट भी नहीं मिला और ऊपर से 6!
- हैरी ब्रूक को मिला जीवनदान, मैदान पर गजब कांड
लंदन: क्रिकेट का खेल कई एकड़ में फैले मैदान पर होता है, लेकिन एक-एक इंच का फर्क जीत और हार तय करता है. कुछ ऐसा ही रविवार को केनिंग्टन ओवल ग्राउंड में देखने को मिला. मोहम्मद सिराज ने डीप फाइन लेग पर हैरी ब्रूक का कैच तो पकड़ा, लेकिन उसका बाद जो हुआ, उसने तमाम भारतीय फैंस को सदमे में डाल दिया.
दरअसल, 374 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लिश टीम मैच के चौथे दिन लंच से पहले तीन विकेट गंवा चुकी थी. जो रूट और हैरी ब्रूक बढ़िया साझेदारी कर टीम को मुश्किल से उबार रहे थे. स्कोर जब 137/3 था तभी प्रसिद्ध कृष्णा 34वां ओवर फेंकने आए.
Out? Six!?