हर कानून तोड़ा गया…प्रज्ञा ठाकुर का परमबीर सिंह को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

हर कानून तोड़ा गया…प्रज्ञा ठाकुर का परमबीर सिंह को लेकर चौंकाने वाला खुलासा


Last Updated:

Malegaon Blast Case: पूर्व बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि मुझे गैर कानूनी तौर पर 13 दिनों तक रखा गया. 24 दिनों की पुलिस कस्टडी में रही और ATS की प्रताड़नाएं झेलती रही…और पढ़ें

प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने किया बड़ा खुलासा . (पीटीआई)

हाइलाइट्स

  • पूर्व बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
  • कहा- पुलिस कस्टडी में ATS की प्रताड़नाएं झेलती रही
  • परमबीर सिंह पर लगाए गंभीर आरोप
भोपाल. मालेगांव ब्लास्ट मामले में मुंबई की एनआईए कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर समेत 7 लोगों को बरी किया है. अब इस मामले में पूर्व बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने चौंकान वाला खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी अपने इंटरव्यू में कहा है कि मुझे बहुत बड़े लोगों के नाम जबरदस्ती लेने के लिए कहा गया. राम माधव जी, भगवत जी, मोदी जी का नाम, योगी जी, इंद्रेश जी का नाम लेने के लिए कहा गया था. उन्होंने कहा कि मैंने उनकी बात को नहीं सुना. मुझे प्रताड़ित किया गया. परमबीर सिंह बहुत की निकृष्ट व्यक्ति हैं. हर कानून को तोड़ा गया है. मुझे प्रताड़ित किया गया है.

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर रविवार को भोपाल स्थित अपने घर पहुंची. इस दौरान भीड़ ने भारत माता की जय के नारों के साथ उनका स्वागत किया.

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बड़ा बयान

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि मैंने बार-बार यह कहा है कि परमबीर सिंह बहुत निष्कृष्ट और अदम व्यक्ति हैं, क्योंकि उसने हर सीमा पार की है. हर कानून को तोड़ा है और कानून से बाहर जाकर उसने मुझे प्रताड़नाएं दी हैं. अकेले परमबीर सिंह ने ही नहीं बल्कि मुझे पूरे ATS अधिकारी ने प्रताड़ित किया है. मुझे गैर कानूनी तौर पर 13 दिनों तक रखा गया. गलत तरीके से 11 दिनों की पुलिस हिरासत में रखा गया. इस तरह से मैं 24 दिनों की पुलिस कस्टडी में रही और ATS की प्रताड़नाएं झेलती रही.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

homemadhya-pradesh

हर कानून तोड़ा गया…प्रज्ञा ठाकुर का परमबीर सिंह को लेकर चौंकाने वाला खुलासा



Source link