राजगढ़ में सोमवार देर शाम सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने शहरभर में फ्लैग मार्च निकाला। शाम करीब 6 बजे कोतवाली थाना परिसर से शुरू हुआ यह फ्लैग मार्च मुख्य बाजार होते हुए घुमघाटी, पुराना बस स्टैंड और पुरा क्षेत्र से हो
.
आगामी स्वतंत्रता दिवस, रक्षा बंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे प्रमुख त्योहारों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सकेगा और नागरिकों में सुरक्षा का संदेश पहुंचेगा। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने शहर की गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल मार्च किया। इससे कानून-व्यवस्था का सख्त संदेश दिया गया।
इस दौरान एसडीएम रत्नेश श्रीवास्तव, एसडीओपी अरविंद सिंह और तहसीलदार अनिल शर्मा मौजूद रहे। कोतवाली टीआई वीरसिंह ठाकुर के साथ बड़ी संख्या में पुलिस और RAF जवान भी शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क है। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है।
शहरवासियों ने भी फ्लैग मार्च का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे त्योहारों के समय शांति और सुरक्षा का माहौल बनाए रखने में मदद मिलेगी।