छिंदवाड़ा में बहन ने अपने भाजपा के वरिष्ठ नेता भाई पर रुपए लेकर वापस न करने का आरोप लगाया है। इसकी उसने थाने में शिकायत भी दर्ज की है। मामला शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। छोटी बाजार निवासी एक महिला ने अपने ही सगे भाई पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप
.
हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपित कोई आम व्यक्ति नहीं, बल्कि पूर्व पार्षद और वरिष्ठ भाजपा नेता हरिओम सोनी हैं।
शिकायतकर्ता आशा सोनी ने पुलिस को बताया कि वह हरिओम की बड़ी बहन हैं और सालों पहले भाई की जरूरत पर इंसानियत और रिश्ते का फर्ज निभाते हुए बिना किसी कागजी कार्यवाही के 14 से 15 लाख रुपए उधार दिए थे।
अब जब बहन खुद गंभीर बीमारी से जूझ रही है, तो वही भाई मदद करने से इनकार कर रहा है।
कैंसर पीड़ित महिला ने इलाज के लिए मांगे पैसे आशा ने पुलिस को बताया कि वह कैंसर से पीड़ित हैं और हाल ही में उनका पहला कीमोथैरेपी सेशन पूरा हुआ है। इलाज में लाखों रुपये की जरूरत है, लेकिन बार- बार निवेदन के बावजूद हरिओम सोनी अब रकम लौटाने से साफ मना कर रहे हैं।
पुलिस ने दोनों पक्षों के लिए दर्ज किए बयान कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि आशा सोनी द्वारा लिखित शिकायत दी गई है, जिसमें भाई पर उधार लिए गए पैसे न लौटाने का आरोप लगाया गया है। इस पर कार्रवाई करते हुए हरिओम सोनी को थाने बुलाया गया और दोनों को आमने-सामने बैठाकर बयान दर्ज किए गए हैं।
फिलहाल मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा होने के कारण जांच में रखा गया है। वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।