Last Updated:
Mahakal Ka Anokha Bhakt: आपने महाकाल के एक से बढ़कर एक भक्त देखे होंगे लेकिन खली जैसा कोई भक्त नहीं देखा होगा. महादेव की भक्ति में लीन खली सावन के सोमवार में व्रत भी रखता है,
सोमवार को बस एक चीज पीता है खली
उपनिरक्षक महेश शर्मा ने बताया कि खली को रोजाना दूध, रोटी और पेडिग्री दी जाती है, लेकिन श्रावण के सोमवार के दिन उसे सिर्फ दूध पर रखा जाता है. मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही खली भगवान महाकाल के शिखर को नमन करता है और अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल लेता है. खली आसानी से एक दिन के लिए पेडिग्री नॉनवेज जैसे खाने की चीजों से दूर रहकर मंदिर की सुरक्षा में जुट जाता है. उसकी डाइट के लिए हर महीने 16 हजार रुपए मिलते हैं.
खली रोजाना सुबह एक घंटे प्रैक्टिस करने के बाद बीडीएस टीम के साथ शहर के अलग-अलग इलाकों में सर्चिग करता है. सावन सोमवार पर दूध पीता है. अभी सावन के अंतिम सोमवार यानि आज और इसी तरह दिनचर्या रहेगी. खली की उम्र अभी पांच साल है. वह 13 साल की उम्र तक ड्यूटी पर तैनात रहेगा.
जिले में होने वाले सभी बड़े आयोजनों में भी ड्यूटी
खली महाकाल मंदिर के अलावा उज्जैन जिले में होने वाली सभी बड़ी गतिविधियों में भी सुरक्षा का जिम्मा संभालता है. वीआईआईपी के उज्जैन में दर्शन, रैली या बड़े कार्यक्रमों में भी टीम के साथ ड्यूटी संभालता है.
बाबा के प्रति अनोखी आस्था
श्रावण के महीने में महाकाल की सुरक्षा में तैनात उज्जैन पुलिस का डॉग ‘खली’ भक्तों के समान श्रद्धा और निष्ठा के साथ अपना फर्ज निभा रहा है. यह सिर्फ एक सुरक्षा अधिकारी नहीं, बल्कि महाकाल के प्रति अपनी आस्था के साथ मंदिर की सुरक्षा में संलग्न है.