मुरैना में 20 मिनट तक फायरिंग, दुकानें रहीं बंद: दोस्त से झगड़े के बाद पीछा कर मारने पहुंचा; बदमाशों के फरार होते ही पहुंची पुलिस – Morena News

मुरैना में 20 मिनट तक फायरिंग, दुकानें रहीं बंद:  दोस्त से झगड़े के बाद पीछा कर मारने पहुंचा; बदमाशों के फरार होते ही पहुंची पुलिस – Morena News


मुरैना में झगड़े के बाद एक दोस्त ने दूसरे का पीछा कर बाजार में फायरिंग की।

मुरैना के पोरसा कस्बे में शनिवार को दो दोस्तों के बीच मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोपहर के समय कस्बे के मुख्य बाजार में स्कॉर्पियो और तीन बाइकों पर सवार करीब एक दर्जन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना से बाजार में हड़कंप मच गया और दु

.

घटना मानधाता का पुरा गांव निवासी मोहन परमार और उमेश राजावत के बीच पुरानी रंजिश में हुई थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद उमेश ने मोहन के साथ मारपीट कर दी। मार खाने के बाद मोहन ने अपने साथियों को एकत्र किया और दोपहर में बदला लेने की योजना बनाई।

बाजार में करीब 20 मिनट गोलीबारी जैसे ही उमेश राजावत अपने एक साथी के साथ अपाचे बाइक से पोरसा कस्बे की ओर निकला, वैसे ही मोहन परमार ने स्कॉर्पियो और तीन बाइकों पर सवार अपने साथियों के साथ पीछा किया और अटेर रोड पर पहुंचकर गोलियां चलाना शुरू कर दीं। बाजार के बीचोंबीच लगभग 20 मिनट तक बदमाशों ने खुलेआम फायरिंग की। जान बचाने के लिए उमेश और उसका साथी बाइक से कूदकर एक घर में घुस गए।

फायरिंग के दौरान बाइक को गोली लगी, जबकि मौके से पुलिस को चार खाली कारतूस भी बरामद हुए हैं। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

फायरिंग करने का वीडियो भी सामने आया है।

घनिष्ठ मित्र, बन गए दुश्मन मोहन परमार और उमेश राजावत पहले अच्छे दोस्त थे, लेकिन दोनों अपराध की दुनिया में कदम रखने के बाद अलग हो गए। दोनों के खिलाफ आपराधिक रिकॉर्ड भी मौजूद हैं। आज की घटना उनके बीच लंबे समय से चल रही आपसी रंजिश का परिणाम मानी जा रही है।

घटना पोरसा थाने से कुछ ही दूरी पर हुई, बावजूद इसके पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी। जब तक पुलिस पहुंची, तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। फिल्मी अंदाज में पुलिस की देरी से हुई एंट्री पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है।

अंबाह एसडीओपी रवि भदौरिया ने बताया कि

QuoteImage

दोनों पक्ष एक ही गांव मानधाता के पुरा के रहने वाले हैं। सुबह हुई मारपीट की घटना का बदला लेने के लिए मोहन परमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर उमेश राजावत पर जानलेवा हमला किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश जारी है।​​​​​​​

QuoteImage



Source link