सिराज किसी भी कप्तान का सपना… ‘मियां भाई’ के दीवाने हुए शुभमन गिल

सिराज किसी भी कप्तान का सपना… ‘मियां भाई’ के दीवाने हुए शुभमन गिल


Last Updated:

IND vs ENG: मोहम्मद सिराज पूरी सीरीज में भारत के स्टार गेंदबाज रहे. उनके नाम श्रृंखला की पांच टेस्ट की नौ पारियों में 23 विकेट का रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है.

मोहम्मद सिराज की तारीफ करते शुभमन गिल

हाइलाइट्स

  • मोहम्मद सिराज ने सीरीज में झटके सबसे ज्यादा 23 विकेट
  • कप्तान शुभमन गिल ने की सिराज की दिल खोलकर तारीफ
  • मोहम्मद सिराज हर कप्तान का सपना- शुभमन गिल

लंदन: भारतीय कप्तान शुभमन गिल का मानना है कि मोहम्मद सिराज जैसी क्षमता और कौशल वाला गेंदबाज हर कप्तान का सपना होता है. गिल ने साथ ही 2-2 की बराबरी को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला में दिखाए गए क्रिकेट के स्तर का ‘उचित प्रतिबिंब’ करार दिया.

सीरीज में 754 रन और चार शतक के साथ भारत के श्रृंखला के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे गिल ने सिराज की जमकर तारीफ की, जिनके द ओवल में मैच में नौ विकेट की बदौलत भारत ने जीत दर्ज की और सीरीज बराबर की. गिल ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान माइकल आथर्टन से कहा:

सिराज किसी भी कप्तान का सपना है. उन्होंने हर गेंद और हर स्पैल में अपना सब कुछ झोंक दिया. 2-2 की बराबरी एक उचित प्रतिबिंब है. यह दर्शाता है कि दोनों टीम कितने जोश से भरी थीं और उन्होंने कितना अच्छा खेला.



Source link