मुरैना में महिलाओं और राहगीरों से मंगलसूत्र, चैन और मोबाइल लूटने वाले एक शातिर गिरोह का खुलासा किया। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र और दो टीव्हीएस अपाचे बाइक बरामद की हैं, जिनका उपयोग वारदातों में किया
.
घटना का खुलासा 17 जुलाई 2025 को स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के खीरा मीरपुर रोड पर हुई लूट के बाद हुआ। खीरा मीरपुर निवासी रामू माहौर अपनी पत्नी के साथ बाइक पर घर लौट रहे थे, तभी घात लगाए बैठे दो बाइक सवार बदमाशों ने चलती बाइक पर महिला के गले से मंगलसूत्र लूट लिया और फरार हो गए। पीड़ित दंपती ने तत्काल स्टेशन रोड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
मुखबिर से मिली सूचना, ग्वालियर में दी दबिश लूट की इस वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लूट की घटनाओं में शामिल बदमाशों का एक गिरोह ग्वालियर के मोती झील के पास स्थित आकाश यादव के घर पर छिपा है।
सूचना पर मुरैना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ग्वालियर में दबिश दी और सबसे पहले आकाश यादव को हिरासत में लिया। पूछताछ में आकाश ने खुलासा किया कि अन्य आरोपी उसके ही घर में छिपे हुए हैं।
पुलिस ने घर की तलाशी के बाद कुल पाँच बदमाशों को गिरफ्तार किया। इसमें आकाश यादव (मकान मालिक) , मातादीन गिरी, विवेक गिरी, गौरव सिकरवार, रजत खटीक शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र और दो अपाचे बाइक जब्त की हैं, जो लूट की वारदातों में इस्तेमाल की जा रही थीं।
टीआई स्टेशन रोड कुलदीप राजपूत ने बताया कि
आरोपियों से पूछताछ चल रही है। इनके खिलाफ पूर्व में भी अन्य वारदातों में संलिप्तता की जांच की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि गिरोह से जुड़ी और भी लूट की वारदातें जल्द सामने आएंगी।
