राजगढ़ में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में करंट से मजदूर झुलसा: प्राइवेट पार्ट समेत 70% शरीर जला; 2 महीने में दूसरी बड़ी चूक – rajgarh (MP) News

राजगढ़ में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में करंट से मजदूर झुलसा:  प्राइवेट पार्ट समेत 70% शरीर जला; 2 महीने में दूसरी बड़ी चूक – rajgarh (MP) News


राजगढ़ में सोमवार को निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में काम कर रहा मजदूर हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घायल मजदूर की पहचान चंदन पिता अशोकजना (निवासी कोलकाता) के रूप में हुई है। उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे आईसीयू में भ

.

डॉ. राजेंद्र कटारिया ने बताया कि मजदूर के प्राइवेट पार्ट सहित 70% शरीर जल चुका है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर किया जाएगा।

मौके पर 50 मजदूर काम कर रहे थे घटना के समय साइट पर करीब 50 मजदूर काम कर रहे थे। चंदन सरिये खड़े कर रहा था, तभी ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन से संपर्क होने पर हादसा हुआ। उसके साथी गोपाल के मुताबिक वह पास में प्लाई की सेटिंग लगा रहा था, तभी जोरदार आवाज आई और झटका लगते ही चंदन बुरी तरह झुलस गया। इसके शरीर से धुआं निकल रहा था।

घटना के बाद मीडिया टीम मौके पर पहुंची, लेकिन निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के गेट पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड गजराज सिंह ने अंदर जाने से रोक दिया। गार्ड का कहना था कि अधिकारियों के निर्देश पर मीडिया या अन्य लोगों की एंट्री पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इससे निर्माण स्थल के हालात को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

11 जून को भी यहां हो चुका हादसा बता दें कि 11 जून को भी इसी निर्माण स्थल पर क्रेन का तार टूटने से एक मजदूर की मौत हो गई थी। दो महीने में दूसरी बड़ी घटना होने से मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मजदूर को प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर किया जाएगा।



Source link