सिराज ने सबसे कीमती कैच छोड़ा, प्रसिद्ध कृष्णा से तुरंत जाकर मांग ली माफी

सिराज ने सबसे कीमती कैच छोड़ा, प्रसिद्ध कृष्णा से तुरंत जाकर मांग ली माफी


Last Updated:

Mohammed Siraj Apologises : मोहम्मद सिराज ने ओवल टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक को आउट करने का मौका गंवाया. कैच लेने क बाद वो बाउंड्री पार चले गए. इसके बाद गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को जाकर इसक…और पढ़ें

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा से बात करते हुए मोहम्मद सिराज
नई दिल्ली. ओवल टेस्ट में भारतीय टीम आखिरी दिन इंग्लैंड के खिलाफ मैच जीतने के इरादे से उतरेगी. मैच के चौथे दिन मोहम्मद सिराज ने सबसे कीमती कैच का मौका गंवाया. हैरी ब्रूक को जीवनदान देने के बाद उन्होंने तुरंत जाकर गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा से इस गलती की माफी मांगी. भारत से मिले 374 रन का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने चौथे दिन 6 विकेट पर 339 रन बनाए थे. जीत के लिए उसे आखिरी दिन के खेल में 35 रन बनाना है. भारत को 3 विकेट की जरूरत है क्योंकि क्रिस वोक्स का कंधा चोटिल है और बल्लेबाजी पर सस्पेंस बना हुआ है.

भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में खेले जा रहे पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के दौरान एक निर्णायक क्षण में मोहम्मद सिराज ने बड़ी गलती कर दी. इंग्लैंड की पारी के 35वें ओवर की पहली गेंद पर जब सिराज लॉन्ग-लेग पर फील्डिंग कर रहे थे. उन्होंने प्रसिध कृष्णा की गेंद पर हैरी ब्रूक का कैच लिया लेकिन कैच पूरा करते समय उनका पैर बाउंड्री कुशन को छू गया. जिससे यह कैच छक्का में बदल गया. उस समय ब्रूक 19 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे.



Source link