Last Updated:
Mohammad Rizwan play in CPL: पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान वेस्टइंडीज में जारी कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलेंगे. उन्हें हाल में पाकिस्तान ने एशिया कप के लिए टीम में नहीं चुना है. रिजवान ने इसक…और पढ़ें
मोहम्मद रिजवान सीपीएल में पहली बार खेलेंगे. यह अभी स्पष्ट नहीं है कि रिजवान बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ पैट्रियट्स के मैच के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं. माना जा रहा है कि रिजवान को पीसीबी सीपीएल में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दे देगा. यह पहला मौका है जब मोहम्मद रिजवान सीपीएल में खेलते हुए दिखेंगे. हालांकि इससे पहले कई पाकिस्तानी क्रिकेटर सीपीएल में खेलते रहे हैं. इस सीजन की बात करें तो मोहम्मद आमिर, इमाद वसीम, नसीम शाह, उसामा मीर, अब्बास अफरीदी, और सलमान इरशाद खेल रहे हैं.
पीसीबी ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल खिलाड़ियों के लिए दो विदेशी लीग में खेलने की अनुमति दी है. सीपीएल रिजवान की दूसरी विदेशी लीग है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स के साथ भी करार किया है. रिजवान की स्ट्राइक रेट से जुड़ी समस्या को देखते हुए उन्हें पाकिस्तान टी20 टीम से ड्रॉप कर दिया गया है. रिजवान ने पाकिस्तान के लिए 106 टी20 मैचों की 93 पारियों में 1 शतक और 30 अर्धशतक लगाते हुए 3,414 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 125.38 रहा है.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें