सीहोर-बिलकिसगंज जोड़ के पास आज (सोमवार) शाम एक खाली यात्री सिटी बस में पीछे से कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन सड़क से नीचे उतर गए।
.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। राहगीरों ने तत्काल घटना की जानकारी अधिकारियों को दी थी। टक्कर के कारण बस काफी क्षतिग्रस्त हो गई। कंटेनर सड़क से नीचे उतर गया जबकि बस भी सड़क के किनारे उतर गई।
इस मामले में एडिशनल एसपी सुनीता रावत ने जानकारी दी कि बस खाली थी और पीछे से कंटेनर ने उसमें टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।