19 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार: अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 2 लाख रुपए; इंदौर में नशा करने वालों को करते सप्लाई – Indore News

19 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार:  अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 2 लाख रुपए; इंदौर में नशा करने वालों को करते सप्लाई – Indore News



क्राइम ब्रांच की टीम ने विक्की और विनोद को गिरफ्तार किया।

इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम ने ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया हैं। बदमाशों के पास से मिली 19 ग्राम ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 2 लाख रुपए है। बदमाश शहर में नशा करने वाले लोगों को ज्यादा दामों पर ब्राउन शुगर की सप्लाई करते थे।

.

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम स्नेहलतागंज स्थित सरकारी पशु चिकित्सालय के सामने पहुंची। यहां पर बाइक सवार दो संदिग्ध युवक टीम को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। इस पर टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा।

उनसे पूछताछ कि तो एक ने अपना नाम विनोद उर्फ विशाल दरियानी (41) निवासी विदुर नगर और दूसरे ने विक्की गुजराती (36) निवासी द्वारकापुरी इंदौर का होना बताया। टीम ने उनकी चेकिंग की तो उनके पास से 19 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। आरोपियों से ब्राउन शुगर और बाइक जब्त कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है।

प्रॉपर्टी एजेंट का काम करता था आरोपी

शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि विनोद ने 7वीं तक पढ़ाई है और फिलहाल प्रॉपर्टी एजेंट का काम करता है। वहीं विक्की ने भी 7वीं तक पढ़ाई की है और फुटपाथ पर रेडिमेड कपड़े बेचता है। उनसे ये भी जानकारी मिली है कि वे सस्ते दामों में ब्राउन शुगर खरीदकर इंदौर शहर में नशे के आदि लोगों को महंगे दामों में ब्राउन शुगर की सप्लाई करते थे।

क्राइम ब्रांच की टीम जानकारी निकाल रही है कि ये ब्राउन शुगर कहां से लेकर आते थे और किन-किन लोगों को सप्लाई करते थे।



Source link