खरगोन में सिद्धनाथ महादेव बने दूल्हा: अंदड़ में सियाराम बाबा की झांकी, भीकनगांव में पालकी यात्रा, पत्रकारों ने निकाली कावड़ – Khargone News

खरगोन में सिद्धनाथ महादेव बने दूल्हा:  अंदड़ में सियाराम बाबा की झांकी, भीकनगांव में पालकी यात्रा, पत्रकारों ने निकाली कावड़ – Khargone News


खरगोन में श्रावण मास के चौथे सोमवार को रात में सिद्धनाथ महादेव का विशेष श्रृंगार कर दूल्हा बनाया गया। मंदिर परिसर में शिव-पार्वती के विवाह मंडप की आकर्षक झांकी तैयार की गई।

.

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शिव डोले निकाले गए। अंदड़ में निमाड़ के दिवंगत संत सियाराम बाबा की विशेष झांकी बनाई गई। इस दौरान उनके जीवन पर आधारित भजनों के साथ प्रेरक भक्ति गीत बजाए गए। भीकनगांव में महादेव ने पालकी में रात 10 बजे तक भ्रमण किया।

5 किलोमीटर पैदल चल किया अभिषेक सिद्धनाथ महादेव से मेलडेरेश्वर मंदिर तक आयोजित कावड़ यात्रा में 100 से अधिक पत्रकार शामिल हुए। पत्रकारों ने 5 किलोमीटर पैदल चलकर मेलडेरेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया। मार्ग में 20 से अधिक सेवा स्टॉल पर उनका पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया।

देखिए तस्वीरें…



Source link