Last Updated:
Gautam Gambhir celebration: याद है एक साल पहले कैसे राहुल द्रविड़ टी-20 विश्व कप ट्रॉफी पकड़े हुए जोर-जोर से चिल्ला रहे थे? अब गौतम गंभीर की बारी थी, भले ही ये जीत किसी आईसीसी ट्रॉफी की नहीं थी, लेकिन उपलब्धि उ…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- गौतम गंभीर के सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल
- भारत ने इंंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत
- इंडियन ड्रेसिंग रूम में जमकर मना जश्न
लंदन: विश्वास, उल्लास…. ओवल में भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी टेस्ट से चंद घंटे पहले की लाइन इन शब्दों से बेहतर बयां नहीं की जा सकती. पांचवें दिन की सुबह भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड को 35 रन बनाने से रोकने और चार विकेट चटकाने के इरादे से मैदान पर उतरे. जल्द ही मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने माहौल बदला और भारत को छह रन से ऐतिहासिक जीत दिला दी.
मैदान पर खुशी की लहर दौड़ गई. खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को गले से लगा लिया तो इंडियन ड्रेसिंग रूम में भी जश्न का माहौल था. बीसीसीआई के सोशल मीडिया पर हैंडल पर सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो ने सबकुछ समेटा हुआ है. तनाव, पीड़ा, खुशी, निराशा और अंत में जश्न… टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर किसी बच्चे की तरह कूद रहे हैं.
𝗕𝗲𝗹𝗶𝗲𝗳. 𝗔𝗻𝘁𝗶𝗰𝗶𝗽𝗮𝘁𝗶𝗼𝗻. 𝗝𝘂𝗯𝗶𝗹𝗮𝘁𝗶𝗼𝗻!