Last Updated:
IND vs ENG: इंग्लैंड में कमाल करने वाले 18 मेंबर स्क्वॉड में तीन चेहरे ऐसे भी थे, जिनका न बल्ला चला और न गेंद घूमी. जिन्होंने इंडियन जर्सी पहनकर मैदान पर कदम तक रखने का मौका नहीं मिला. वो सिर्फ डगआउट की कुर्सिय…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- 18 में से तीन प्लेयर नहीं भी खेले एक भी टेस्ट मैच
- बारी का इंतजार करते रह गए कुलदीप, अर्शदीप और अभिमन्यु
- भारत ने 2-2 से बराबर की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी
नई दिल्ली: भारतीय टीम ने असंभव को संभव करते हुए ओवल टेस्ट के आखिरी दिन इंग्लैंड पर चमत्कारिक जीत हासिल की. छह रन की जीत के साथ भारत ने पांच मैच की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2-2 से बराबर कर ली. मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और शुभमन गिल सरीखे प्लेयर्स इस जीत के शिल्पकार रहे. मगर 18 सदस्यीय स्क्वॉड में तीन प्लेयर्स ऐसे भी रहे, जिन्होंने सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला.
बंगाल के अनुभवी खिलाड़ी अभिमन्यु ईश्वरन इंडिया ‘ए‘ के साथ न जाने कितने दौरे कर चुके हैं. कितने ही देशों में जाकर इंडिया ए की कप्तानी कर चुके हैं. घरेलू क्रिकेट में लगभग हर सीजन रनों का अंबार लगाते हैं. दाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज को सबसे पहली बार 2022 में भारतीय स्क्वॉड में जगह मिली थी, लेकिन आज भी उन्हें अपने डेब्यू का इंतजार है. इंग्लैंड दौरे पर भी ईश्वरन को कवर ओपनर के तौर पर चुना गया था, लेकिन केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के लगातार टॉप ऑर्डर में बने रहने के कारण उन्हें पूरी सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला.
अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और अभिमन्यू ईश्वरन डेब्यू का इंतजार करते रह गए
रविचंद्रन अश्विन की गैरमौजूदगी के बावजूद कुलदीप यादव को नजरअंदाज कर दिया गया. कप्तान गिल और कोच गंभीर की जोड़ी ने कुलदीप यादव की बजाय रवींद्र जडेजा-वाशिंगटन सुंदर की स्पिन जोड़ी को प्राथमिकता दी. सीरीज में हर मैच के बाद ऐसा लग रहा था अब कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने वाली है, लेकिन ‘चाइनामैन‘ को हर बार निराशा हाथ लगी. तमाम क्रिकेट पंडित आज भी इस बात पर कायम है कि अगर कुलदीप पांच में से चार मैच भी खेल जाते तो सीरीज 2-2 से बराबर होने की जगह भारत के पक्ष में होती.
कुलदीप यादव
बाएं हाथ के एकमात्र तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह किसी भी मैच की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाए. ये तो सभी जानते थे कि जसप्रीत बुमराह वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते पांच में से सिर्फ तीन ही मैच खेलेंगे. ऐसे में पूरी संभवाना था कि अर्शदीप सिंह का टेस्ट डेब्यू होने जा रहा है. मगर फिटनेस और टीम संतुलन के कारण उन्हें ये मौका नहीं मिल पाया. नारायण जगदीशन केवल आखिरी टेस्ट के लिए टीम में शामिल हुए, लेकिन ध्रुव जुरेल को विकेट के पीछे तरजीह दिए जाने के बाद उनका इस्तेमाल नहीं किया गया.
अर्शदीप सिंह
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें