IND vs ENG: टीम इंडिया का लकी चार्म, जितनी बार टेस्ट मैच खेला, हर बार जीता भारत, बनाया यूनिक रिकॉर्ड

IND vs ENG: टीम इंडिया का लकी चार्म, जितनी बार टेस्ट मैच खेला, हर बार जीता भारत, बनाया यूनिक रिकॉर्ड


Last Updated:

भारतीय विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने पांचवां टेस्ट जीतने के साथ ही अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. ध्रुव जुरेल ने भारत के लिए अब तक पांच टेस्ट मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है.

मोहम्मद सिराज और ध्रुव जुरेल विकेट लेने का जश्न मनाते हुए.
नई दिल्ली. भारत के विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया है. जुरेल भारत के लिए जब-जब टेस्ट मैच खेले हैं, तब-तब टीम जीती है. वे टेस्ट मैच हारने वाली टीम का हिस्सा कभी नहीं रहे हैं. उत्तर प्रदेश के इस क्रिकेटर ने अब तक खेले गए पांच टेस्ट मैच खेले हैं. इनमें ओवल में खेला गया भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच भी शामिल है. भारत ने इस मैच में इंग्लैंड को 6 रन से हराया. यह एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच था.

बिना हारे सबसे अधिक टेस्ट मैच खेलने का विश्व रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के एल्डिन बैप्टिस्ट के नाम है. उन्होंने सात साल के लंबे करियर में 10 टेस्ट खेले. वेस्टइंडीज ने इनमें से हर मैच में जीत दर्ज की. एल्डिन बैप्टिस्ट बॉलिंग ऑलराउंडर थे. उनका प्रदर्शन बहुत प्रभावी नहीं था और इसी कारण टीम से अंदर-बाहर होते रहते थे. एल्डिन बैप्टिस्ट ने 10 टेस्ट में 35.18 की औसत से 16 विकेट झटके थे और 23.30 की औसत से 233 रन बनाए थे. उनका बेस्ट स्कोर 87 (नाबाद) था.

गिल या गंभीर नहीं… विराट कोहली ने 2 खिलाड़ियों को दी बधाई, पर नहीं लिया कप्तान-कोच का नाम

पंत की चोट का फायदा मिला
ध्रुव जुरेल का मामला भी अब तक कुछ ऐसा ही है. उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू किया था. उस वक्त ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट में चोटिल होने के बाद टीम से बाहर चल रहे थे. जुरेल ने तब मिले मौके को भुनाया और 4 पारियों में 63.33 की औसत से 190 रन बनाए. इससे पहले कि वे टीमें अपनी जगह पक्की करते, उससे पहले ही ऋषभ पंत फिट हो गए. वे टीम में लौट आए और जुरेल को बाहर कर दिया गया. ध्रुव जुरेल को फिर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के दौरान मौका मिला. उन्हें सीरीज के पहले टेस्ट में पर्थ में मौका दिया गया. हालांकि, तब वे प्रभावित नहीं करपाए और दो पारियों में 12 रन ही बना सके.

इंग्लैंड में 3 मैच में कीपिंग की
इंग्लैंड में ध्रुव जुरेलका रोल दिलचस्प रहा. पंत को तीसरे टेस्ट में चोट लगी और उन्होंने विकेटकीपिंग नहीं की. तब जुरेल ने प्लेइंग इलेवन में नहीं होने के बाद भी विकेटकीपिंग की. ऋषभ पंत चौथे टेस्ट में फिट होकर वापस आ गए लेकिन बैटिंग करते हुए उन्हें फिर चोट लग गई. इस बार भी जुरेल ने पंत की जगह विकेटकीपिंग की. पंत पांचवां टेस्ट चोट के कारण नहीं खेले और ध्रुव जुरेल को सीरीज में पहली बार प्लेइंग इलेवन में जगह मिली. जुरेल ने इस मैच में 19 और 34 रन की पारियां खेलीं.

विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

homecricket

टीम इंडिया का लकी चार्म, जितने टेस्ट मैच खेले, हर बार जीता भारत, यूनिक रिकॉर्ड



Source link