मैहर में युवक की हत्या मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार: एक दिन पहले मामूली विवाद में मारपीट की थी, एक अब भी फरार – Maihar News

मैहर में युवक की हत्या मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार:  एक दिन पहले मामूली विवाद में मारपीट की थी, एक अब भी फरार – Maihar News


बदेरा पुलिस ने मनटोलवा और पिपराबरबंड के 5 लोगों को पकड़ा है।

मैहर में मंगलवार को बदेरा क्षेत्र में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करके उप जेल मैहर भेज दिया गया है।

.

घटना 4 अगस्त को सामने आई। भदनपुर उत्तर पट्टी मनटोलवा निवासी राहुल गुप्ता और शिवकुमार कोल ने यात्री प्रतीक्षालय के पास एक घायल युवक को पड़े देखा। उन्होंने तुरंत सूचना दी। डायल 100 की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मंगलवार की दोपहर जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया। मनटोलवा और पिपराबरबंड के 6 लोगों ने मामूली विवाद में युवक से गाली-गलौच कर मारपीट की थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण मारपीट से आई गंभीर चोटें पाई गईं।

मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस ने धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया। गिरफ्तार आरोपियों में शिवकुमार कोल (61), श्यामलाल कोल (42), अनुज कोल (27), संदीप कोल (25), और मनसुखलाल कोल (27) शामिल हैं। सभी मनटोलवा, थाना बदेरा के निवासी हैं। एक आरोपी अभी भी फरार है।

मृतक के हाथ पर कुछ लिखा मिला है।

मृतक के हाथ पर कुछ लिखा मिला है।



Source link