अशोकनगर की कृषि उपज मंडी में ट्रक ड्राइवर की हत्या: CCTV में नजर आया क्लीनर: पहचान बताने वाले को मिलेगा 10 हजार का इनाम – Ashoknagar News

अशोकनगर की कृषि उपज मंडी में ट्रक ड्राइवर की हत्या:  CCTV में नजर आया क्लीनर: पहचान बताने वाले को मिलेगा 10 हजार का इनाम – Ashoknagar News



देहात थाना या पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 7587619200 या 7987249857 पर सूचना दी जा सकती है।

अशोकनगर की कृषि उपज मंडी में झांसी के ट्रक ड्राइवर की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिला है। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति ट्रक क्लीनर के रूप में नजर आया है। एसपी विनीत कुमार जैन ने आरोपी की पहचान बताने वाले को 10 हजार रुपए का इनाम घो

.

17 अप्रैल को कृषि उपज मंडी में एक ट्रक के नीचे झांसी निवासी भूपेंद्र परिहार का शव मिला था। शव पर चोट के निशान थे। जांच में पता चला कि यह हत्या का मामला है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों से मिले फुटेज में एक व्यक्ति मृतक के साथ क्लीनर बनकर दिखाई दिया।

आरोपी की पहचान बताने पर मिलेगा 10 हजार इनाम पुलिस ने आरोपी की तस्वीरें और वीडियो जारी कर दिए हैं। जनता से सहयोग मांगा गया है। आरोपी के बारे में जानकारी देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। कोई भी व्यक्ति देहात थाना या पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 7587619200 या 7987249857 पर सूचना दे सकता है। पुलिस आरोपी की पहचान होते ही गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई करेगी।



Source link