सीहोर जिला अस्पताल के डॉक्टर की कलेक्टर से शिकायत: कांग्रेस नेता का आरोप- किराए के डॉक्टर रख खुद प्राइवेट क्लिनिक चला रहे अंसारी – Sehore News

सीहोर जिला अस्पताल के डॉक्टर की कलेक्टर से शिकायत:  कांग्रेस नेता का आरोप- किराए के डॉक्टर रख खुद प्राइवेट क्लिनिक चला रहे अंसारी – Sehore News



सीहोर में जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा ने जिला अस्पताल के डॉक्टर फैजल अंसारी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। शर्मा ने कलेक्टर कार्यालय में लिखित शिकायत की है। कहा है कि डॉक्टर अंसारी अनियमितताएं कर रहे हैं। वे अपने स्थान पर किराए के डॉक्टर रखते है

.

शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने अस्पताल प्रबंधन को मामले की जांच के लिए समिति बनाने का निर्देश दिया। अस्पताल प्रबंधन ने डॉक्टर आरके वर्मा के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई है। मंगलवार को जांच समिति ने शिकायतकर्ता पंकज शर्मा को अपने समक्ष पेश होने को कहा। शर्मा ने समिति के सामने अपने बयान दर्ज कराए और डॉक्टर फैजल अंसारी के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की।

शर्मा ने डॉक्टर फैजल अंसारी के साथ-साथ उनके स्थान पर अनधिकृत रूप से मरीजों को देखने वाले डॉक्टर नितेश गौर और डॉक्टर सुधीर पोरवाल के खिलाफ भी आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस नेता ने चेतावनी दी है कि अगर इन तीनों चिकित्सकों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वे इस मामले को उच्च स्तर पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में सारी जवाबदारी सीहोर जिला प्रशासन और जिला चिकित्सालय प्रबंधन की होगी।



Source link