शहर के कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अभिनीत गुप्ता के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मुंबई की एक इवेंट कंपनी के डॉयरेक्टर ने टीवी सीरियल बिग बॉस में एंट्री कराने के नाम पर उनसे 10 लाख रुपए की ठगी कर ली। 50 लाख रुपए में उन्हें एंट्री दिलाना तय हुआ था, एडवा
.
पुलिस के मुताबिक फ्रेंड्स सोसाइटी चूना भट्टी निवासी 36 वर्षीय डॉ. अभिनीत गुप्ता ने शिकायत में बताया कि 2022 में अंधेरी वेस्ट मुंबई निवासी इवेंट कंपनी के डॉयरेक्टर करण सिंह उर्फ प्रिंस अॉडिशन लेने भोपाल आए थे। तब उनसे मुलाकात हुई थी। उन्हें टीवी सीरियल बिग बॉस सीजन-16 में एंट्री कराने की बात कही थी। इसके बाद डॉ. गुप्ता कई बार मुंबई गए, जहां करण ने प्रियंका बेनर्जी, सोनू कुंतल और इंडेमल इंडिया प्रालि के वाइस प्रेसीडेंट हरीश शाह से मुलाकात कराई। लौटने के बाद डॉ. गुप्ता ने 10 लाख रुपए करण के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए।
सीजन 17 में बैकडोर एंट्री का कहा था
करण सिंह ने डॉ. गुप्ता को आश्वासन दिया कि वह इंडेमल इंडिया कंपनी के कई अधिकारियों को जानता है, बिग बॉस सीजन-16 में एंट्री करा देगा। बाद में उन्हें पता चला कि सीजन-16 की एंट्री समाप्त हो चुकी हैं। तब उन्होंने करण से संपर्क किया तो करण ने सीजन-17 में बैकडोर एंट्री कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद भी बिग बॉस के प्रतिभागियों डॉ. गुप्ता का नाम नहीं आया। पैसा वापस मांगा तो करण ने आनाकानी शुरू कर दी।
1 लाख वापस कर फोन उठाना बंद किया
करण सिंह ने 1 लाख लौटाकर शेष 9 लाख रुपए जल्द वापस करने का वादा किया। इसके बाद उसने उनका फोन उठाना भी बंद कर दिया। तंग आकर डॉ. गुप्ता ने 02 अगस्त 2023 को थाने में लिखित शिकायत की थी। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।