मंदसौर के मुंडला कंजर डेरा में पुलिस की दबिश: तीन बदमाश गिरफ्तार, 12 बोर बंदूक, जिंदा कारतूस, जहरीली शराब और चोरी की बाइक जब्त – Mandsaur News

मंदसौर के मुंडला कंजर डेरा में पुलिस की दबिश:  तीन बदमाश गिरफ्तार, 12 बोर बंदूक, जिंदा कारतूस, जहरीली शराब और चोरी की बाइक जब्त – Mandsaur News


सीतामऊ एसडीओपी दिनेश प्रजापति के नेतृत्व में सुवासरा, शामगढ़ और सीतामऊ पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को मुंडला कंजर डेरा में दबिश देकर तीन कंजर बदमाशों को गिरफ्तार किया। ये बदमाश गैलाना माता मंदिर की पहाड़ी पर छिपे हुए थे। उनके पास से 12 बोर की बंदू

.

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुंडला कंजर डेरा के कुछ बदमाश गैलाना माता मंदिर की पहाड़ी पर छिपे हैं। इस पर तीन थाना क्षेत्रों की पुलिस ने एक साथ घेराबंदी कर दबिश दी और तीन आरोपियों को मौके से पकड़ लिया।

आरोपियों की पहचान और जब्त सामग्री गिरफ्तार बदमाशों की पहचान दिलीप पुत्र जमुना कंजर, बंटी उर्फ राम पुत्र मीणा कंजर और राहुल पुत्र रामचंद्र कंजर के रूप में हुई है। तीनों मुंडला कंजर डेरा निवासी हैं। इनके पास से एक 12 बोर बंदूक, एक जिंदा कारतूस, 20 लीटर कच्ची जहरीली शराब और ग्राम आसपुरा से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

चोरियों से पहले साथ रखते थे बंदूक, गिरोह में और भी सदस्य शामिल पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे एक संगठित गिरोह बनाकर चोरी की वारदातें करते थे। वे सुरज पुत्र तूफान कंजर और मीणा कंजर के साथ मिलकर काम करते थे। वारदात के दौरान हमेशा 12 बोर बंदूक साथ रखते ताकि लोगों में डर बना रहे।

कई गांवों में की चोरी की वारदातें, बाइक भी आसपुरा से चुराई आरोपियों ने सीतामऊ, सुवासरा और शामगढ़ थाना क्षेत्र के कई गांवों- लारनी, लदुना, बघुनिया, खेताखेड़ा, आंसपुरा, रहीमगढ़ स्कूल के पास, पीपलखेड़ा और परासली खुर्द में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात मानी है। जब्त मोटरसाइकिल भी इन्हीं में से एक वारदात की है।

पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, अन्य चोरी की वारदातों की भी जांच जारी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही, पुलिस उनसे और संपत्ति संबंधी अपराधों के बारे में पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई से इलाके में लगातार हो रही चोरियों पर रोक लगी है और लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।



Source link